जनता कर्फ्यू अम्बाह की सड़कों पर पसरा सन्नाटा
जनता कर्फ्यू अम्बाह की सड़कों पर पसरा सन्नाटा , थाना प्रभारी शिव सिंह यादव हर चप्पे चप्पे पर नजर रखे है

 


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशभर में जनता कर्फ्यू जारी है। वहीं मध्य  प्रदेश के मुरैना जिले के अम्बाह में इसका खासा असर दिख रहा है। आज सुबह सात बजे से प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर शुरू हुआ जनता कर्फ्यू का असर अम्बाह की मुख्य सड़कों पर भी साफ़ देखा गया जहां पर कल तक पैर रखने की जगह नहीं होती थी। वहां आज सन्नाटा पसरा है, नगर में गाड़ियों का जाम होता था सड़कें सूनी पड़ी हैं।


अम्बाह की सड़कों पर पसरा सन्नाटा और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिये अम्बाह के थाना प्रभारी शिव सिंह यादव हर चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुये है " alt="" aria-hidden="true" /> थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने अरविन्दो एक्सप्रेस के सम्बददाता से बातचीत में कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए जनता खुद जागरूक है। पुलिस ने स्वास्थ्य व नगर परिषद के साथ मिलकर पूरे इंतजाम किए हैं। अम्बाह में हर तरफ शांति है। जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा मेडिकल गाइडलाइंस का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।